Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पर बंदर का हमला, इलाज के दौरान मौत

खानपुर गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी धनंजय पाठक (धनुदास) पर एक बंदर के हमले में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पर बंदर का हमला, इलाज के दौरान मौत

केटी न्यूज़ / बलिया

सहतवार (बलिया)। खानपुर गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी धनंजय पाठक (धनुदास) पर एक बंदर के हमले में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना 9 नवंबर की शाम करीब पांच बजे की है, जब धनुदास मंदिर की छत की सफाई कर रहे थे। अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और कई जगह काट लिया।

धनुदास डर के मारे सीढ़ियों की ओर भागे, लेकिन बंदर ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ियों से गिरकर लुड़कते हुए नीचे आ गए और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत पीएचसी पहुंचाया, लेकिन उनकी हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी भेजने का निर्देश दिया, लेकिन वाराणसी ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।