Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने और ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

राज्य के मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने एवं ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ।उस गिरोह के एक प्रमुख सदस्य फ़ारूख अमन को देर रात गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने और ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश
Crime

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

राज्य के मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने एवं ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ।उस गिरोह के एक प्रमुख सदस्य फ़ारूख अमन को  देर रात गिरफ्तार किया गया।उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल  ने मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाले फ़ारूख अमन को कमता तिराहे से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने  यह जानकारी एक बयान जारी कर के दी। 

मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने और ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

एसटीएफ को जांच के दौरान पता चला कि निजी सचिव बताकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना का मुख्य सहयोगी फारूख अमन लखनऊ में मौजूद है। इस सूचना पर टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात फारूख अमन को कमता तिराहा अवध बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट लखनऊ में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा आईटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभियोग पंजीकृत गया है। 

मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने और ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाशफ़ारूख अमन का संबंध पैसे लेकर प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने का झांसा देने एवं ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले गिरोह से है।वह आजमगढ़ के सहरियां गांव का है। उसके क़ब्ज़े से दो मोबाइल, आधार कार्ड, ‘वर्क प्रिंट आउट’ समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि मुख्यमंत्री के निजी सचिव के रूप में पेश करते हुए फर्जी वाट्सएप एकाउंट बनाया गया है, उसमें उच्च अधिकारियों के सीयूजी नम्बर को जोड़े गये हैं तथा लोगों से पैसे लेकर अधिकारियों से उनकी पैरवी करने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने की पेशकश की जा रही है । यह काम संगठित रूप से किया जाता था। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।