Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

अलीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

अलीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी बाल अपचारी हैं।

अलीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

केटी न्यूज/चंदौली

अलीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी बाल अपचारी हैं।

अलीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

इनकी गिरफ्तारी 31 अगस्त को रेवसा रिंग रोड रेलवे अंडरपास के पास की गई, जहां वे चोरी के गहनों का बंटवारा कर रहे थे। 22 अगस्त को कन्हैया लाल, निवासी लोको कॉलोनी, थाना अलीनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त को वह अपने घर जौनपुर गए थे और 22 अगस्त को लौटने पर देखा कि  चोर उनके घर से गहनों की चोरी कर चुके थे। इस घटना के संदर्भ में थाना अलीनगर में मुकदमा  दर्ज किया गया था।

अलीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, तथा आशुतोष क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में, थाना अलीनगर की पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें सोनू सोनकर और दो बाल अपचारी शामिल हैं। इनसे चोरी के गहने भी बरामद किए गए हैं।

अलीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

यह गिरोह मुगलसराय और अलीनगर क्षेत्र में गहनों की चोरी करता था। मामले को लेकर मुगलसराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया की करीबन 12 लाख बाजार कीमत का आभूषण पर इन शातिर अपराधियों ने हाथ साफ किया था। गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।