Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

केटी न्यूज/जौनपुर

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

दो थानों की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाशो के साथ मुठभेड़ हुई।फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुए उसके पैर में गोली लगी है।घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।उसका एक साथी मौका पाकर भागने में सफल रहा।बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न जनपदों में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज है एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना सिकरारा व थाना मछलीशहर की पुलिस टीम द्वारा मानिकपुर गांव के पास चेकिंग की जा रही थी।उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।लेकिन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कटना शुरू कर दिया।

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।तथा उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अतुल गौड़ उर्फ राजा पुत्र लहुरी गौड़ निवासी भुपियामऊ डिहवा थाना कोटवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ बताया है।घायल अवस्था मे बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

बदमाश अतुल पर अन्य जनपदों में लूट,चोरी,जालसाजी, हत्या का प्रयास जैसे संगीन धाराओं में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज है।उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस ,एंड्राइड मोबाइल तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।उसके फरार साथी की तलाश के पुलिस टीमें जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।