Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

37 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी पुलिस एंनकाउंटर में मारा गया प्रिंस सिंह

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही यूपी में पुलिस एनकाउंटर हुआ जिसमें एक लाख का इनामी बदमाश प्रशांत उर्फ़ प्रिंस मार गिराया। जौनपुर पुलिस को यह कामयाबी मिली..............

37 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी पुलिस एंनकाउंटर में मारा गया प्रिंस सिंह

37 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी पुलिस एंनकाउंटर में मारा गया प्रिंस सिंह

केटी न्यूज/ जौनपुर

मुम्बई और पूर्वाचल में आतंक मचाने वाले 37 मामलों का मुख्य आरोपी एक लाख के ईनामी गैंगस्टर को जौनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया। खेतासराय पुलिस को यह सफलता मंगलवार की रात में मिली। जब सात साल से फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी गैंगस्टर  प्रिंस सिंह को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया।

37 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी पुलिस एंनकाउंटर में मारा गया प्रिंस सिंह

जबकि मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर का एक साथीफरार होने में सफल हो गया। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीमे छापेमारी कर रही है। मारे गए अपराधी के खिलाफ यूपी और महाराष्ट्र के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती के 37  मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार वह पिछले सात सालों से फरार चल रहा था ।

37 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी पुलिस एंनकाउंटर में मारा गया प्रिंस सिंह

पुलिस के एनकाउंटर में अपराधी ढेर

भेठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए जौनपुर एसपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि मुखबिरों से मिले इनपुट के मद्देनजर खेतासराय थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी । इसी दौरान दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें एक लाख रुपए का इनामी बदमाश प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र प्रेमनारायण सिंह निवासी नेवादा थाना सरायख्वाजा को गोली लगी और उसकी मौत हो गई । मुठभेड़ के दौरान प्रशांत का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

37 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी पुलिस एंनकाउंटर में मारा गया प्रिंस सिंह

यूपी व महाराष्ट्र में हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर के कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज

एसपी ने बताया कि मृत बदमाश प्रशांत पिछले सात सालों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या और महाराष्ट्र में हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर के कुल 37 आपराधिक एफआईआर दर्ज थे।  एनकाउंटर के बाद सर्च के दौरन आरोपी के पास से एक पिस्टल और मोटर साइकिल जब्त की गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।