Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दुकानदार की हत्या का अजीब मामला सामने आया है।यहां बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी।

बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर की हत्या
Crime

केटी न्यूज़/वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दुकानदार की हत्या का अजीब मामला सामने आया है।यहां बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी।हत्या करने का कारण सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।दरअसल दुकानदार ने रात के दो बजे सिगरेट देने से मना कर दिया था।मामला थाना चौबेपुर के बीरनाथीपुर गांव का है।वहीं परिवार में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

शारदा यादव नाम के व्यक्ति घर के बाहर ही गुमटी  में पान-मसाला बेचा करते थे। 55 साल के शारदा यादव  रात दुकान बंद कर घर के बाहर ही सो रहे थे। रात लगभग दो बजे दो युवक आये और शारदा से सिगरेट मांगी। शारदा ने देर रात होने का हवाला देते हुए सिगरेट देने से मना कर दिया। बदमाशों को यह बात नागवार लगी और शारदा को गाली मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को पकड़ने के लिये टीम गठित कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।