Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

ठेकेदार पुत्रों की क्रूरता से कत्ल करने वाला आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गोलीबारी में इंस्पेक्टर जख्मी

ठेकेदार पुत्रों की क्रूरता से कत्ल करने वाला आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गोलीबारी में इंस्पेक्टर जख्मी

केटी न्यूज़/बदायूं

जनपद की मंडी समिति पुलिस चौकी से आधा किमी दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (06) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया।

ठेकेदार पुत्रों की क्रूरता से कत्ल करने वाला आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गोलीबारी में इंस्पेक्टर जख्मी

मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए हैं। साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल किया। उसके हाथ बच्चों के खून से सने हुए थे। उसके पूरे शरीर पर खून ही खून लगा था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी साजिद उनके घर से निकलकर भागा था। जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हत्यारोपी खून से सना हुआ घर से बाहर निकलकर भागा हुआ है।

ठेकेदार पुत्रों की क्रूरता से कत्ल करने वाला आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गोलीबारी में इंस्पेक्टर जख्मी

इससे पुलिस उसके पीछे लग गई। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी टीम उसे खोजती हुई शेखूपुर के जंगल में पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें हत्यारोपी साजिद मारा गया। तो वहीं गोली लगने से इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठेकेदार पुत्रों की क्रूरता से कत्ल करने वाला आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गोलीबारी में इंस्पेक्टर जख्मी

हालत गंभीर होने पर इंस्पेक्टर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। आईजी डॉ. राकेश कुमार कहना है कि हत्यारोपी घर से निकलकर भागा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पहले उसने गोली चलाई, फिर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।