Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्‍या, हत्‍यारोपी पति को ग्रामीणों ने पीटकर किया जख्मी

पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्‍या, हत्‍यारोपी पति को ग्रामीणों ने पीटकर किया जख्मी

केटी न्यूज/गाजीपुर

पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्‍या, हत्‍यारोपी पति को ग्रामीणों ने पीटकर किया जख्मी

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रविवार को पति ने पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारोपी पति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीटकर घायल कर दिया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की देख-रेख में आरोपी का उपचार चल रहा है। बता दें कि खजुरी गांव निवासी जुनैद खां पत्नी और तीन बच्चाें के साथ मुंबई के कोल्हापुरी में रहकर एक साल से वेल्डिंग का काम करता था। करीब दो माह पहले जुनैद अपने परिवार के साथ मुंबई से गांव खजुरी आया।

पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्‍या, हत्‍यारोपी पति को ग्रामीणों ने पीटकर किया जख्मी

पुलिस के मुताबिक एक जून की रात उसकी पत्नी के मोबाइल पर पड़ोसी अब्बास खां (20) का एक मैसेज आया, जिसे देख जुनैद आग बबूला हो गया। अब्बास का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। इसी शक को लेकर आरोपी पति ने अपनी पत्नी से कहासुनी करने के बाद सोने चला गया। इधर सुबह करीब छह बजे पत्नी के प्रेमी अब्बास को बाइक से कहीं जाते हुए देखा तो आक्रोशित हो उठा। अब्बास को बाइक से गिराकर चाकू से शरीर पर ताबड़तोड़ वार किया। चाकू लगने से अब्बास खां लहूलुहान होकर अचेत हो गया। यह देख ग्रामीण व परिजन घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने जुनैद को पकड़कर मारपीट कर घायल कर दिया। उधर परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल अब्बास को उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्‍या, हत्‍यारोपी पति को ग्रामीणों ने पीटकर किया जख्मी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मारपीट से घायल जुनैद को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उधर अब्बास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी जुनैद की पत्नी से पड़ोसी अब्बास का अवैध संबंध था। इसे लेकर जुनैद ने अब्बास को चाकू से मारकर हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई सैफ खां की तहरीर पर आरोपी जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।