Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

हिजबुल्लाह के समर्थन में इस जिले में जुलुस प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन

शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में नसरल्लाह को इजराइल डिफेंस फोर्सेज में एक बड़े हवाई हमले में मार गिराया था। शिया प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात हाथों में हसन नसरल्लाह की तस्वीर लेकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

हिजबुल्लाह के समर्थन में इस जिले में जुलुस प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन
Crime

केटी न्यूज़/अमेठी

शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में नसरल्लाह को इजराइल डिफेंस फोर्सेज  में एक बड़े हवाई हमले में मार गिराया था। शिया प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात हाथों में हसन नसरल्लाह की तस्वीर लेकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। आक्रोशित शिया मुसलमानों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पोस्टर भी जला दिया था।उत्तर प्रदेश में भी यही आवाज़ उठी।

हिजबुल्लाह के समर्थन में इस जिले में जुलुस प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन

इजरायल ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के विरोध में शिया मुसलमानो ने कश्मीर से लेकर लखनऊ तक प्रदर्शन कर अपनी नाराज़गी जाहिर की थी।जायस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंचाना मोहल्ले में मंगलवार शाम नसरुल्लाह के समर्थन में सैकड़ो लोगों ने कैंडल मार्च निकाला था। इस दौरान इजरायल मुर्दाबाद के नारे भी लगे थे।अमेठी में भी मंगलवार देर शाम बड़ी संख्या में मुसलमानो ने हाथों में हसन नसरुल्लाह का पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।  

हिजबुल्लाह के समर्थन में इस जिले में जुलुस प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश के अमेठी में हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने वालों पर पुलिस ने अब शिकंजा कस दिया है। बिना परमिशन के कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन करने वाले आयोजक समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूचना मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आयोजक को हिरासत में ले लिया। अमेठी के तिलोई इलाके के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।