Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

रामलीला में अवैध आर्म्स लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

रामलीला में अवैध आर्म्स लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

केटी न्यूज/चहनियां(चंदौली)। 

बलुआ थाना क्षेत्र के अगस्तीपुर में आयोजित रामलीला के दौरान गुरुवार की रात को अवैध असलहा व कारतूस के साथ घूम रहे तारगांव अजगरा निवासी युवक रोशन सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर को चौकी प्रभारी मारूफपुर अभिषेक शुक्ल मय हमराह गिरफ्तार कर लिया। जिससे आयोजकों सहित उपस्थित लोगों ने राहत की सांस लिया। रात्रि गस्त के दौरान चौकी प्रभारी मारूफपुर अभिषेक शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि अगस्तीपुर रामलीला में एक युवक अवैध असलहे के साथ घूम रहा है। सूचना पाकर तत्काल मय हमराह मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने रामलीला के पीछे घूम रहे उक्त युवक को मुखबिर के इशारे पर दौड़ा कर पकड़ लिया और उसके पास से 12 बोर का नाजायज तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवक रोशन सोनकर के विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट के विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत कराते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक बलुआ विनोद मिश्र ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण कसने के लिए बलुआ पुलिस पूरी तरह तैयार है। कही किसी को इस तरह के लोग संज्ञान में हो तो बलुआ पुलिस को तुरंत सूचना दे। दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।