Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

पति ने पत्नी की काटी नाक,रक्षाबंधन पर भाई के घर जाना चाहती थी पत्नी

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी ने मायके जाने की बात कही।

पति ने पत्नी की काटी नाक,रक्षाबंधन पर भाई के घर जाना चाहती थी पत्नी
Crime

केटी न्यूज़/हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी ने मायके जाने की बात कही। पत्नी अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाना चाहती थी।जिसको लेकर पति राजी नहीं था।इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे गुस्साए पति ने पत्नी की नाक काट ली। 

पति ने पत्नी की काटी नाक,रक्षाबंधन पर भाई के घर जाना चाहती थी पत्नी

हरदोई में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली देहात के बनियानी पुरवा के रहने वाले राहुल का अपनी पत्नी अनीता के साथ वाद विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।अनीता चाहती थी कि सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है, ऐसे में वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए अपने मायके बेहटागोकुल जाए।लिहाजा दोनों के बीच वाद विवाद शुरू हुआ। इस बीच राहुल ने अपनी पत्नी अनीता की नाक काट ली। देखते ही देखते वह खून से लथपथ हो गई। चीख पुकार सुनकर उसके देवर आदि ने 25 वर्षीय भाभी अनीता को गंभीर हालत में हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पति ने पत्नी की काटी नाक,रक्षाबंधन पर भाई के घर जाना चाहती थी पत्नी

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उससे झगड़ता रहता था, इसलिए वह मायके चली गई थी। वह मायके से चार दिन पहले ही आई थी और रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाना चाह रही थी। उसने बताया कि पति ने पहले रुपए नहीं होने का बहाना बनाया फिर उसकी नाक काट ली।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।