Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारा

बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारा

केटी न्यूज/प्रतापगढ़

जनपद अंतर्गत पट्टी कस्बे के रायपुर रोड स्थित फर्नीचर व्यवसायी नईम को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए।उधर बदमाशों की गोली लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में जहां जमकर आक्रोश है,

बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारा

वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि व्यवसाई नईम बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। वह जैसे ही पट्टी बाईपास मोड़ पर पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना पूर्वाह्न 9:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पट्टी कोतवाल आलोक कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। उधर घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार की दुकानों को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना है

बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारा

कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह अपनी दुकान नहीं खोलेंगे। उधर दिनदहाड़े हुई घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाके के तमाम व्यापारियों का जमावड़ा है। वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।