Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

एक और रेप केस आया सामने,डॉक्टर ने किया नर्स का ब्लात्कार

यूपी के मुरादाबाद के निजी अस्पताल में नर्स से रेप का मामला सामने आया है।रेप का आरोप डॉक्टर पर लगा है।

केटी न्यूज़/मुरादाबाद

यूपी के मुरादाबाद के निजी अस्पताल में नर्स से रेप का मामला सामने आया है।रेप का आरोप डॉक्टर पर लगा है। एक वार्ड बॉय और नर्स पर वारदात में शामिल होने का आरोप है।यूपी पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है।प्राइवेट अस्पताल में नर्स नाइट ड्यूटी पर थी। वार्ड बॉय और सहकर्मी नर्स ने उसे कमरे के अंदर बंद कर दिया। जहां डॉक्टर ने रेप किया। 

एक और रेप केस आया सामने,डॉक्टर ने किया नर्स का ब्लात्कार

रातभर डॉक्टर ने उसके साथ दरिंदगी की। सुबह नर्स परिजनों के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। नर्स ने बताया कि वह पिछले 10 महीने से इस अस्पताल में नौकरी करती है। शाम को उसे 7 बजे ड्यूटी पर बुलाया गया था। रात को उसकी सहयोगी नर्स ने कहा कि डॉक्टर शाहनवाज बुला रहे हैं। उसने अनहोनी की आशंका से जाने से मना कर दिया। जिसके बाद रात को 12 बजे वार्ड बॉय जुनैद आया और वही बात दोहराई। उसने साफ इन्कार कर दिया।इसके बाद नर्स और वार्ड बॉय पीड़िता को अंदर ले गए। जहां पहले से डॉक्टर मौजूद था। दोनों ने दरवाजा बंद कर दिया और बाहर खड़े हो गए। आरोपी ने जबरन उसके कपड़े उतारने शुरू किए, वह चीखने लगी। लेकिन बाहर खड़ी सहेली का दिल नहीं पसीजा।

एक और रेप केस आया सामने,डॉक्टर ने किया नर्स का ब्लात्कार

आरोपी ने रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह वह रोते हुए बाहर निकली और घरवालों को पूरी बात बताने की कोशिश की। लेकिन वार्ड बॉय ने उसका चार्जिंग पर लगा फोन छिपा दिया। जिसके बाद घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी नर्स मेहनाज, डॉक्टर शाहनवाज, वार्ड बॉय जुनैद को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार अस्पताल को लाइसेंस रद्द करने के बाद सील किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।