Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त के साथ अमानवीयता की सारी हदें की पार, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पीटती दिख रही है।बस्ती सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनीबाग इलाके के वी मार्ट के पास मानसिक विक्षिप्त के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी।

पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त के साथ अमानवीयता की सारी हदें की पार, वीडियो वायरल
Crime

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पीटती दिख रही है।बस्ती सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनीबाग इलाके के वी मार्ट के पास मानसिक विक्षिप्त के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी।पुलिस जिसे पिट रही है वह मनोरोगी बताया जा रहा है।

पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त के साथ अमानवीयता की सारी हदें की पार, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि यह मनोरोगी सड़क से गुजर रहीं महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। जिसके बाद आरोपी ने एक महिला का गला दबाने का प्रयास किया।जिसके बाद पहले भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर हाथ-पैर बांधकर पथरीली जमीन पर घसीटा।किसी ने पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त के साथ अमानवीयता की सारी हदें की पार, वीडियो वायरल

इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर आई और उसने भी मनोरोगी के हाथ-पैर खोलकर अस्पताल नहीं भेजा। बल्कि उस पर लाठियां बरसाईं, सड़क पर चल रहे इस तमाशे को किसी ने रोकने तक की कोशिश नहीं की। कई देर तक आरोपी की पिटाई की गई।वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसवाले मनोरोगी के हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। एक पुलिसकर्मी उसके पैरों पर लाठी बरसा रहा है। कई देर बाद UP पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। जिसके बाद मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया।अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस के खिलाफ इस तरह की हरकत करने के बाद सवाल उठाने लगे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।