Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

किसान की हत्या में भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को आजीवन कारावास

किसान की हत्या में भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को आजीवन कारावास

किसान की हत्या में भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को आजीवन कारावास

केटी न्यूज/आरा। 

भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में किसान जय प्रकाश सिंह की हत्या में अदालत की ओर से मंगलवार को भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 आरोपितों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट की ओर से सभी आरोपितों के खिलाफ 25-25 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। एमपी-एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश सह तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येन्द्र सिंह की ओर से यह फैसला सुनाया गया। विधायक मनोज मंजिल और एक वकील सहित 23 आरोपितों को अपहरण, हत्या और अपराध के दौरान किए गए सबूतों को गायब करने का दोषी पाये जाने के बाद कोर्ट की ओर से यह सजा सुनाई गई है। तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडिहरा गांव निवासी मनोज मंजिल भोजपुर के अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा के विधायक हैं। वे 2020 में पहली बार महागठबंधन के तहत भाकपा माले की टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। नामांकन के समय भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी। बाद में जमानत पर बाहर आए थे।

किसान की हत्या में भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को आजीवन कारावास

सजा सुनाये जाने के बाद विधायक सहित सभी आरोपितों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। इधर, विधायक मनोज मंजिल को सजा सुनाये जाने के लेकर उनके काफी संख्या में समर्थक कोर्ट कैंपस के बाहर जमा थे। उसे लेकर कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इस मामले में पीपी नागेश्वर दूबे, एपीपी सियाराम सिंह और अधिवक्ता विष्णुधर पांडेय की ओर से बहस की गयी।

किसान की हत्या में भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को आजीवन कारावास

एपीपी सियाराम सिंह ने बताया कि 20 अगस्त 2015 को सीपीआई-एमएल कार्यकर्ता सतीश यादव की हत्या की गयी थी। उसके विरोध में अजीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित बड़गांव निवासी किसान जय प्रकाश सिंह को अगवा करने के बाद हत्या कर दी गयी थी। उनका शव 27 अगस्त को नहर से बरामद किया गया था। उसे लेकर 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर अगिआंव विधानसभा के विधायक सहित 23 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

किसान की हत्या में भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को आजीवन कारावास

 

सजा पाने वाले अन्य आरोपित 

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी चीना राम, मनोज चौधरी, नंद कुमार चौधरी,अधिवक्ता भरत राम, त्रिलोकी राम, प्रेम राम, बबन चौधरी, पवन चौधरी, गुड्डू चौधरी, गबर चौधरी, राम बली चौधरी, शिव बली चौधरी, रविंद्र चौधरी, रोहित चौधरी, रामाधार चौधरी, सर्वेश चौधरी, रामानंद प्रसाद, प्रभु चौधरी, तनमन चौधरी, खेढ़ी गांव निवासी जय कुमार यादव, नंदू यादव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुर्मी चक गांव निवासी  चंद्रधन राय शामिल हैं ‌।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।