Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

बिना चालान के बालू ढुलाई करते जब्त किए गए 150 से अधिक ट्रक, पांच करोड़ रुपए का वसूला फाइन

बिना चालान के बालू ढुलाई करते जब्त किए गए 150 से अधिक ट्रक, पांच करोड़ रुपए का वसूला फाइन

- प्रशासन ने दिखाई सख्ती, होली तक चलाया जायेगा विशेष अभियान

- डीएम और एसपी के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह ही टीम ने बोला धावा

केटी न्यूज/आरा

जिले में कोईलवर-छपरा फोरलेन पर हो रही अवैध बालू ढुलाई को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर हमला बोला।  बिना चालान के बालू ढुलाई कर रहे ट्रक चालकों और लाइनर्स के बीच उस समय अफरातफरी मच गई जब डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार छापेमारी को पहुंचे। डीएम और एसपी के साथ पूरा प्रशासन और पुलिस महकमा भी मौजूद था। जिनको देखते ही बालू की अवैध ढुलाई करने और कराने वाले वहां से भागने लगे। अचानक हुई इस कार्रवाई में बिना चालान के लगभग 150 से अधिक ट्रकों को जब्त किया गया।

बिना चालान के बालू ढुलाई करते जब्त किए गए 150 से अधिक ट्रक, पांच करोड़ रुपए का वसूला फाइन

वहीं, उनसे पांच करोड़ के आसपास जुर्माना भी वसूला गया। मामले में बताया जाता है कि होली तक बालू ढुलाई के चालान काटने का काम बंद किया गया है। इसके बावजूद बालू की ढुलाई जारी रही। जिसके कारण बबुरा डोरीगंज पुल पर जाम लग गया था। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर डीएम व एसपी ने कार्रवाई की। हालांकि, प्रशासन की ओर से 10 दिनों में दुबारा कार्रवाई से बालू माफियाओं में खौफ है। लेकिन, उनका मनोबल अभी भी कम नहीं हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।