Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

विवाहिता के हत्यारोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार

विवाहिता के हत्यारोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार

ओरवा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी थी जान

केटीन्यूज/चंदौली

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवां गांव में शनिवार की देर शाम 25 वर्षीया विवाहिता ने घर में पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गयी थी। सूचना पर पहुंचे सीओ रघुराज और कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने पुलिस व ग्रामीणों की मदद से विवाहिता को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

विवाहिता के हत्यारोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार

आनन फानन में सीएचसी ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायका पक्ष के लोगों ने सास ससुर और पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार की देर शाम कोवताली पुलिस ने नामजद पति सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विवाहिता के हत्यारोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार

धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव निवासी रमाकांत की छोटी पुत्री बबीता की मई 2023 को सकलडीहा थाना क्षेत्र के ओरवा गांव में चौथीराम के पुत्र बबलू भारती से शादी हुई थी। बबलू महाराष्ट्र में काम करता था। बीते डेढ़ माह से घर पति आया हुआ था। शनिवार को दोपहर में किसी बात को लेकर बबीता कमरे में चली गयी। देर शाम तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजन व ग्रामीणों ने

विवाहिता के हत्यारोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार

पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा खोला तो फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली। पुलिस ने आनन फानन में हास्पिटल लेकर गयी। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायका पक्ष के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता का पति अक्सर पैसे को लेकर बेटी को मानसिक और शारिरीक रूप से चोट देता था। कई बार समझाया भी गया था। मृतक विवाहिता

विवाहिता के हत्यारोपी सास ससुर और पति गिरफ्तार

की मां उर्मीला की ओर से कोतवाली में बेटी के पति सहित सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पति सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।