Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

20 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

20 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

केटी न्यूज/चंदौली

20 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

पीडीडीयू नगर जंक्शन स्थित जीआरपी ने रविवार को प्रातः आठ बजे चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 5-6 के पश्चिमी छोर से एक महिला समेत दो तस्करों को भारी मात्रा में गाँजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया । दोनों तस्कर उड़ीसा के निवासी बताए जा रहे हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह अपने हमराहियों संग प्लेटफार्म संख्या 5-6 पर गश्त कर रहे थे।

20 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

जैसे ही वह पश्चिमी छोर स्थित स्टेशन नाम पट्टिका के समीप पहुंचे ही थे कि पहले से एक ट्रॉली बैग व एक पिट्ठू बैग लेकर खड़ी महिला व एक पुरुष इधर उधर देखने लगे। शंका होने पर दोनों के सामानों की तलाशी ली गई तो दोनों बैगों में गाँजा भरा हुआ था। दोनों को मय बैग थाने लाकर पूछताछ किया गया तो उनलोगों ने अपना नाम क्रमशः परमानंद वरिक पुत्र वीरा वर्क वरिक निवासी उरुकला थाना होंडप्पा जिला अनगुन उड़ीसा

20 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार

व सुमित्रा मित्रा पुत्री महेश्वर मित्रा निवासी कांधार पोस्ट नकची,जिला अनगुन उड़ीसा बताया। दोनों के बैगों में भरे गांजे का वजन कराने पर कुल 19.964 किलोग्राम गाँजा भरा था। दोनों ने बताया कि वे लोग काफी दिनों से उड़ीसा से गाँजा लेकर हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश आदि प्रान्तों में जाकर इससे धन अर्जित करते हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। तत्पश्चात दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।