Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी और नई तकनीकें सिखाईं

चंदौली । निपुण भारत अभियान के तहत सदर बीआरसी पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के चार दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का समापन शनिवार शाम हुआ।

चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की जानकारी और नई तकनीकें सिखाईं

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली । निपुण भारत अभियान के तहत सदर बीआरसी पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के चार दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का समापन शनिवार शाम हुआ। इस प्रशिक्षण में आरंभिक स्तर पर शब्द निर्माण, पहचान, गणितीय अभ्यास आदि सिखाए गए। सन्दर्भदाताओं ने नई शिक्षा नीति (एफएलएन) के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन से पांच साल के बच्चों को प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक लाने के लिए आंगनबाड़ी और शिक्षकों में समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान, भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं, सीखने के सिद्धांतों, गणित किट, डिकोडिंग, लेखन और पठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रोजेक्टर और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को बच्चों को नए तरीकों से पढ़ाने की तकनीकें सिखाई गईं। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण से सीखी तकनीकों को अपने स्कूलों में लागू करें। इस मौके पर सन्दर्भदाता एआरपी सुनील शर्मा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, रिंकू यादव, संदीप दूबे और उमाशंकर भी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।