Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

भाकपा माले का 24 सूत्री मांगों को लेकर धरना 11वें दिन भी जारी, 23 सितंबर को प्रदर्शन की घोषणा

चंदौली। चंदौली। भाकपा माले द्वारा 24 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन इन मांगों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। अजय प्रजापति हत्याकांड में तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है

भाकपा माले का 24 सूत्री मांगों को लेकर धरना 11वें दिन भी जारी, 23 सितंबर को प्रदर्शन की घोषणा

केटी न्यूज़/ चंदौली 

चंदौली। भाकपा माले द्वारा 24 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन इन मांगों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। अजय प्रजापति हत्याकांड में तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मृतक की विधवा को नौकरी, मुआवजा और जमीन की बाउंड्री कराने जैसी मांगें अब भी पूरी नहीं हुई हैं।

केशवपुर के महेंद्र प्रजापति और अलीनगर के सोनू उर्फ पखंडू के हत्यारे अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। बैराठ फार्म की जमीन को लेकर हो रहे अनिश्चितकालीन धरने से उठाए गए मुद्दों पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा गया कि नायब तहसीलदार ने 10 सितंबर को ही ज्ञापन ले लिया था, लेकिन अब तक कोई जवाब या कार्रवाई नहीं मिली है। जिला प्रशासन की इस संवेदनहीनता के खिलाफ 23 सितंबर को प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। धरने में जिला सचिव अनिल पासवान, किस्मत यादव, शशिकांत सिंह, रामदुलार बिंद, सुनैना कुमारी, मेहदी हसन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।