Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

युवाओं के साथ जनसुराज का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

मांझी प्रखण्ड के झखरा पंचायत में जनसुराज के तहत युवाओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह-संयोजक अभिषेक तिवारी ने की।

युवाओं के साथ जनसुराज का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

केटी न्यूज़/छपरा 

मांझी प्रखण्ड के झखरा पंचायत में जनसुराज के तहत युवाओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह-संयोजक अभिषेक तिवारी ने की।

जिला सचिव आर्यन तिवारी ने कहा, "जनसुराज के सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास के उद्देश्य के साथ हम सभी एकत्रित हुए हैं। राजनीतिक प्रतिनिधियों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही हम बिहार के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन में एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।"

अभिषेक तिवारी ने युवाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा, "किसी को बिहार के बच्चों की चिंता नहीं है। यहां के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। राजनीतिक दल जाति और धर्म में उलझे हुए हैं और आपको धोखा देने का काम कर रहे हैं। जनसुराज का मतलब है जनता का सुंदर राज, और यह तभी संभव है जब आप सही लोगों का चयन करेंगे।" इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मोहित सिंह, संतोष राम, रोहित गोस्वामी, चन्दन गोस्वामी, मंतोष कुमार, राजेश कुमार, शशि गोस्वामी सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।