Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की नई वॉर्निंग,यूजर्स के फोन में हैकर्स लगा सकते हैं सेंध

करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने नई वॉर्निंग जारी की है। सरकारी एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई खामियां पाई हैं, जिसकी वजह से यूजर्स की सेंसेटिव जानकारियां हैकर्स के हाथ लग सकती है।

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की नई वॉर्निंग,यूजर्स के फोन में हैकर्स लगा सकते हैं सेंध
Android

केटी न्यूज़/दिल्ली

करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने नई वॉर्निंग जारी की है। सरकारी एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई खामियां पाई हैं, जिसकी वजह से यूजर्स की सेंसेटिव जानकारियां हैकर्स के हाथ लग सकती है। साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने 11 अक्टूबर को इस खामी का पता लगाया है और यूजर्स को इससे सावधान रहने के लिए कहा है।

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की नई वॉर्निंग,यूजर्स के फोन में हैकर्स लगा सकते हैं सेंध

देश के करीब 20 मिलियन यानी 2 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां साइबर अपराधियों के पास पहुंच सकती है, जिसका वे फाइनेंशियल फ्रॉड करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और आम यूजर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। सिक्योरिटी एजेंसी ने बताया कि यह गड़बड़ी एंड्रॉइड के फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, इमेजिनेशन, टेक्नोलॉजी कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंटस, क्वालॉकम कंपोनेंट्स समेत अन्य सोर्स कंपोनेंट की वजह से आई है।

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की नई वॉर्निंग,यूजर्स के फोन में हैकर्स लगा सकते हैं सेंध

सीईआरटी-इनने एंड्रॉइड स्मार्टफोन के आर्बिटरी कोड में कई गड़बड़ियों का पता लगाया है, जिसकी वजह से यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हो सकती है। देश के करोड़ों यूजर्स एंड्रॉइड एंड्रॉइड 12, एंड्रॉइड 13, एंड्रॉइड 14 और एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। सरकारी एजेंसी को इन्हीं एंड्रॉइड वर्जन में नई गड़बड़ियां दिखाई दी हैं।

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की नई वॉर्निंग,यूजर्स के फोन में हैकर्स लगा सकते हैं सेंध

ऐसे में शियोमी,वीवो,सैमसंग,वन प्लस,रीयलमी,मोटोरोला,रेडमी,पोको जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन यूजर्स को इससे ज्यादा खतरा है। इन गड़बड़ियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स के डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।