Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है-पीएम मोदी

किसान सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के बाद मंगलवार शाम पीएम मोदी गंगा आरती में शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम की शपथ लेने के बाद वाराणसी पहुंचे।

आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है-पीएम मोदी
PM Modi

केटी न्यूज़/वाराणसी

किसान सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के बाद मंगलवार शाम पीएम मोदी गंगा आरती में शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम की शपथ लेने के बाद वाराणसी पहुंचे।वह दो दिन के वाराणसी दौरे पर रहेंगे।यहां सबसे पहले उन्होंने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की है।पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया।

आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है-पीएम मोदी

पीएम मोदी शाम को दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए।उनके के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई दिग्गज मौजूद थे।इस मौके पर दशाश्वमेध घाट दीपों से घाट जगमग और 10 क्विंटल सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा के फूलों से सजाया गया था।सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल हुए। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री को प्रसाद स्‍वरूप रुद्राक्ष की माला, लाल पेड़ा दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देश की खुशहाली की प्रार्थना की।

आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने किसानों से संवाद करते हुए जनसभा को संबोधित किया।पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार बनारस आया हूं।मैं बनारस की जनता को नमस्कार करता हूं।पीएम मोदी ने कहा कि साथियों इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है।इससे एक नया इतिहास बना है।ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था, तबसे भारत में किसी सरकार ने हैट्रिक नहीं लगाई थी।अब आपने यह मौका मोदी को दिया।

आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है-पीएम मोदी

काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर मुझे धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है। मैं यहीं का हो गया हूं।पीएम मोदी ने कहा कि ये बहुत बड़ी विकट्री  है। आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।आपका ये विश्वास मुझे लगातार आपकी सेवा के लिए, देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है।मैं दिन-रात ऐसे ही मेहनत करूंगा। आपके सपनों और संकल्पों को पूरा करने के लिए हर प्रयास करूंगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।