Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

स्कूल में आया भूत, अचानक अपनी गर्दन दबाने लगे कई बच्चे, बिगड़ी हालत

उत्तर प्रदेश के बरेली के एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाले कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

स्कूल में आया भूत, अचानक अपनी गर्दन दबाने लगे कई बच्चे, बिगड़ी हालत
Horrer

केटी न्यूज़/बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली के एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाले कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के दावे सुनकर स्कूल, पुलिस और प्रशासन के भी होश उड़ गए। बच्चों का दावा था कि उन्होंने भूत देखा था। 

स्कूल में आया भूत, अचानक अपनी गर्दन दबाने लगे कई बच्चे, बिगड़ी हालत

स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा शबनूर अचानक गश खाकर गिर पड़ी और अपने हाथों से गला दबाने लगी। यह नजारा देखकर साथ पढ़ने वाले बच्चे और टीचर भी चकित रह गए। अचानक कुछ और बच्चे भी उसी की तरह हरकतें करने लगे। इन सभी लोगों के चेहरों पर दहशत साफ झलक रही थी। कुछ देर बाद कई और छात्र भी छात्रा की तरह गर्दन दबाने लगे। बच्चों की हालत अचानक इस तरह से बिगड़ने पर स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों ने दावा किया कि उन्होंने भूत देखा।

स्कूल में आया भूत, अचानक अपनी गर्दन दबाने लगे कई बच्चे, बिगड़ी हालत

प्रधानाध्यापक ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने फोन से पुलिस, प्रशासन और डॉक्टरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम तत्काल स्कूल पहुंची और सभी बच्चों की जांच की लेकिन किसी भी बच्चे में किसी बीमारी के लक्षण नजर नहीं आए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।