Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

चिराग पासवान ने अयोध्या रामलला दरबार में लगाई हाज़री

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान से पहले लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान ने आज अयोध्या पहुंचे।

चिराग पासवान ने अयोध्या रामलला दरबार में लगाई हाज़री
Chirag Paswan

केटी न्यूज़/अयोध्या

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान से पहले लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान ने आज  अयोध्या पहुंचे।रामलला के दर्शन के बाद चिराग पासवान हनुमानगढ़ी पहुंचे।यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे।उन्होंने कहा कि चार जून को जब परिणाम आएंगे तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चिराग पासवान ने अयोध्या रामलला दरबार में लगाई हाज़री

चिराग पासवान ने आगे कहा कि एक समय भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज देश सोने का शेर है जो दुनिया में दहाड़ रहा है। ईश्वर का आशीर्वाद उनके साथ हमेशा रहेगा। इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज अयोध्या की पावन नगरी में सपरिवार प्रभु श्री राम के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर समस्त देशवासियों के कल्याण हेतु मंगल कामना की।चिराग ने पीएम मोदी के लिए अपील करते हुए लिखा है कि आज मैं काशी विश्वनाथ की पावन नगरी के समस्त मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी एवं विश्व पटल पर देश का नाम रौशन करने वाले पीएम मोदी जी को आगामी 1 जून को अपना वोट देकर ऐतिहासिक जीत में अपना बहुमूल्य योगदान दें। प्रधानमंत्री जी को दिया गया एक-एक वोट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा।

चिराग पासवान ने अयोध्या रामलला दरबार में लगाई हाज़री

वहीं पीएम मोदी के कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाने पर विपक्ष के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी समझ नहीं पाएगा। क्योंकि उसने सनातन को कभी सम्मान नहीं दिया। 2014 और 2019 के चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री मोदी ध्यान लगाने जा चुके हैं। उसी प्रकार 2024 में भी पहुंचे हैं। उन्हीं का हनुमान मैं हूं। एक तरफ पीएम वहां पहुंचे हैं, दूसरी तरफ मैं अयोध्या आया हूं। बहुमत मिलने के बाद भारत माता की जय का नारा सिर्फ कहने के लिए नहीं, उसे उन्होंने हकीकत में उतारा है। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जहां भारत का डंका न बजता हो। भारत का गौरव बढ़ाने के काम पीएम मोदी ने किया है।

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।