Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-SIT टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से प्रज्वल को किया गिरफ्तार,CID ऑफिस आज होगी पूछताछ

देश के बहुचर्चित कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना पुलिस के हाथ लग गया।स्कैंडल की जांच कर रही SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कदम रखते ही प्रज्वल को गिरफ्त में ले लिया

बिग ब्रेकिंग-SIT टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से प्रज्वल को किया गिरफ्तार,CID ऑफिस आज होगी पूछताछ
Prajwal Revanna

केटी न्यूज़/दिल्ली

देश के बहुचर्चित कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना पुलिस के हाथ लग गया।स्कैंडल की जांच कर रही SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कदम रखते ही प्रज्वल को गिरफ्त में ले लिया।उसे CID ऑफिस ले जाया गया और आज उससे पूछताछ की जाएगी। इस बीच मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT उसका रिमांड और कस्टडी मांग सकती है। वायरल वीडियो में वही है, इसकी जांच के लिए उसके ऑडियो सैंपल लिए जाएंगे। प्रज्वल बीती रात जर्मनी से 34 दिन बाद देश लौटा। वह 26 अप्रैल को सेक्स स्कैंडल उजागर होने के बाद से फरार  था। पिता-दादा और परिवार के अन्य सदस्यों की अपील के बाद वह लौटा है।

बिग ब्रेकिंग-SIT टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से प्रज्वल को किया गिरफ्तार,CID ऑफिस आज होगी पूछताछ

जर्मनी से इंडिया लौटने से पहले प्रज्वल रेवन्ना ने कर्नाटक कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। उसकी मां याचिका लेकर कोर्ट पहुंची, लेकिन याचिका ठुकरा दी गई। कोर्ट ने निर्देश दिया कि प्रज्वल वतन लौटकर खुद पर लगे आरोपों का सामना करे। प्रज्वल पर 3 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

बिग ब्रेकिंग-SIT टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से प्रज्वल को किया गिरफ्तार,CID ऑफिस आज होगी पूछताछ

प्रज्वल को उसके दादा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह घर लौट आए और खुद पर लगे आरोपों का सामना करे, नहीं तो परिवार मामले में सहयोग नहीं करेगा। उसे परिवार का विरोध झेलना पड़ सकता है। परिवार उसे अकेला छोड़ने पर मजबूर हो जाएगा। परिवार की और उनकी इज्जत बचाने के लिए उसे वतन लौटना पड़ेगा।

बिग ब्रेकिंग-SIT टीम ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से प्रज्वल को किया गिरफ्तार,CID ऑफिस आज होगी पूछताछ

चेतावनी मिलने के 3 दिन बाद प्रज्वल ने वतन लौटने के बयान वाला वीडियो जारी किया। उसने वीडियो जारी करके अपने दादा और परिवार से माफी मांगी और कहा कि उसका जर्मनी जाना पहले से तय था। उसे मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि वीडियो वायरल हुए हैं।प्रज्वल ने कहा उस पर लगे आरोप झूठे और निराधार हैं। जो वीडियो वायरल हुए हैं, वह उसके नहीं हैं। प्रज्वल ने साजिश रचे जाने के आरोप विरोधियों पर लगाए हैं।प्रज्वल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है और SIT बनी। उसका लुक आउट नोटिस तक जारी हुआ

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।