Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

वीआईपी दर्शन पर चारधाम यात्रा में 10 जून तक लगा दी गई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पत्र भेजा है।

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक
Chardham Yatra

केटी न्यूज़/देहरादून

वीआईपी दर्शन पर चारधाम यात्रा में 10 जून तक लगा दी गई।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पत्र भेजा है।इससे पहले 30 मई तक सभी वीआईपी दर्शन प्रतिबंधित रखे जाने के आदेश दिए गए थे।10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालू उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

हरिद्वार और देहरादून में बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को रोक कर उनका रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था की गई है। ऋषिकेश में भी जो रजिस्टर्ड यात्री हैं, अगर ऊपर भीड़ है, तो रोकने की व्यवस्था की गई है।आगे जो यात्री आ रहे हैं,उन्हें आगे  पंजीकरण करा कर आने के निर्देश दिए हैं।उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं।

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

डीजीपी ने उत्तराखंड आ रहे सभी यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के वे यहां ना आएं और खराब मौसम को देखते हुए पुलिस के निर्देशों का जरूर पालन करें।आदि कैलाश यात्रा में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पिथौरागढ़ प्रशासन ने नई पहल की है। यात्रियों के लिए इनरलाइन पास अब धारचूला के साथ ही पिथौरागढ़ मुख्यालय में भी बन सकेंगे।इसके साथ ही यात्रियों का मेडिकल और पुलिस सत्यापन भी मुख्यालय में हो सकेगा।प्रशासन ने जिला अस्पताल में मेडिकल जांच और सत्यापन के लिए रूम बनाएं हैं। मुख्यालय में इनरलाइन पास बनने से जहां यात्रियों को खासी राहत मिलेगी, वहीं पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं।

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

गुरुवार को चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने दावा किया कि कोविड के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत में श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी है।यात्रियों का आंकड़ा 14 लाख पार कर चुका है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।