Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दिल्ली हुई 'कूल कूल',सुबह की बारिश ने दी राहत

भीषण गर्मी के बाद मानसून की दिल्ली-एनसीआर में दस्तक हो गई। दिल्ली-नोएडा वालों की गुरुवार सुबह मौसम का बदला अंदाज नजर आया।

दिल्ली हुई 'कूल कूल',सुबह की बारिश ने दी राहत
Weather

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

भीषण गर्मी के बाद मानसून की दिल्ली-एनसीआर में दस्तक हो गई। दिल्ली-नोएडा वालों की गुरुवार सुबह मौसम का बदला अंदाज नजर आया।दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश होने से एनसीआर के लाखों लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।दिल्ली के सरिता विहार, मुनीरिका समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से कई स्थानों पर जलजमाव भी देखा जा रहा है।

दिल्ली हुई 'कूल कूल',सुबह की बारिश ने दी राहत

इससे पहले दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को आसमान में बादल छाये रहे जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

दिल्ली हुई 'कूल कूल',सुबह की बारिश ने दी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि जून के अंतिम सप्ताह में मानसून आ सकता है। इसकी बारिश वजह से भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 29 जून को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 30 जून को मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 29 या 30 जून को दिल्ली पहुंच सकता है। इस अवधि के दौरान दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है।दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश हो रही है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है जिससे कि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।