Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

चोरी की बिजली पर चल रही थी रोटी की कमाई

बिजली चोरी के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए विद्युत विभाग ने चौसा प्रखंड के हुकहा समेत कई इलाकों में जबरदस्त कार्रवाई की। इस अभियान में अवैध बिजली से आटा चक्की चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने विभाग की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

चोरी की बिजली पर चल रही थी रोटी की कमाई

-- हुकहा में अवैध आटा चक्की का भंडाफोड़, डेढ़ लाख से ज्यादा का जुर्माना, चार पर एफआईआर

केटी न्यूज/चौसा

बिजली चोरी के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए विद्युत विभाग ने चौसा प्रखंड के हुकहा समेत कई इलाकों में जबरदस्त कार्रवाई की। इस अभियान में अवैध बिजली से आटा चक्की चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने विभाग की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।सहायक विद्युत अभियंता रविराज और कनीय अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में चली विशेष जांच के दौरान हुकहा गांव में राजू कुमार द्वारा बाईपास कनेक्शन से बिजली चोरी कर आटा चक्की चलाने का खुलासा हुआ।

चोरी की बिजली पर चल रही थी रोटी की कमाई

जांच में चोरी की पुष्टि होते ही विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए राजू कुमार पर 1 लाख 53 हजार 142 रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया।कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। हुकहा वस्तु विहार में स्मृति राय के पति अंजनी कुमार राय को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिन पर 41 हजार 615 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं कठघरवा गांव के भभूति सिंह पर 10 हजार 445 रुपये और पवनी गांव के वीरबहादुर चौहान पर 14 हजार 754 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। चारों मामलों में बिजली अधिनियम के तहत मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

चोरी की बिजली पर चल रही थी रोटी की कमाई

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दो टूक कहा कि बिजली चोरी सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ सीधी नाइंसाफी है। चोरी की बिजली का बोझ अंततः आम लोगों के बिल पर पड़ता है।विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में जांच अभियान और तेज होगा। अवैध कनेक्शन, मीटर छेड़छाड़ और बिजली चोरी में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है, जो चोरी की बिजली पर कारोबार चमकाने का सपना देख रहे हैं।

चोरी की बिजली पर चल रही थी रोटी की कमाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।