बक्सर में 70 किलो गांजा व 6.5 लाख नकदी के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर में 70 किलो गांजा व 6.5 लाख नकदी के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/ चौसा

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने 70 किलो गांजा तथा 6:30 लाख नगद रुपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में एक स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव का तथा दूसरा रोहतास जिले के दिनारा का है। दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिश्रवलिया गांव में एक तस्कर ने गांजा की खेप मंगवाई है। इस सूचना पर वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में मिश्रवलिया के संजय प्रजापति को 2 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने बताया कि वाह रोहतास के दिनारा से गाजा लेकर आया था। उसके बाद पुलिस उसे लेकर दिनारा पहुंची तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से शिवजी यादव के घर से 68 किलो गांजा और साढ़े छह लाख रुपए बरामद किए। पुलिस ने इसके बाद शिवजी को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।