खाली घर देख चोरों ने कर दिए हाथ साफ, जेवर व अनाज उड़ा ले गए, प्राथमिकी दर्ज

खाली घर देख चोरों ने कर दिए हाथ साफ, जेवर व अनाज उड़ा ले गए, प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव एक खाली घर देख कुछ अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जहा रखे वस्त्र, अनाज व जेवरात उड़ा लिए और आराम से चंपत हो गए। दो दिन बाद गृहस्वामी लौटी तो घर के हालात देख पुलिस को सूचना दी व अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

मिली जानकारी के अनुसार तियरा निवासी गुलजारो देवी पति दिलीप कुमार राम किसी काम से घर मे ताला लगा मायके चली गई थी। दो दिन बाद घर लौटी तो खुला दरवाजा व बिखरे सामान देख अवाक रह गई। उसने चोरी की बाबत अगल-बगल से पूछा, इस बात की चर्चा होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद गुलजारो देवी ने राजपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया। गुलजारो देवी ने बताया कि जब वह मायके गई थी तो कुछ अज्ञात चोर घर मे प्रवेश कर घर में रखे खाने का अनाज, कीमती गहना एवं कपड़ा सहित लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिया गया।

उसके अगले दिन जब वह घर लौटी तो अंदर के दरवाजा टूटा हुआ था। घर का सभी सामान गायब था। जिसे देख आश्चर्य में पड़ गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।