Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

न्याय परिषद के आदेश पर किशोर को पर्यवेक्षण गृह भेजा गया, 30 अगस्त से लापता थी किशोरी

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से मामा के घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मामले की कड़ियां दिल्ली तक पहुंच गईं। पुलिस टीम ने वहां कार्रवाई करते हुए किशोरी के साथ एक किशोर को भी बरामद किया।

न्याय परिषद के आदेश पर किशोर को पर्यवेक्षण गृह भेजा गया, 30 अगस्त से लापता थी किशोरी

न्याय परिषद के आदेश पर किशोर को पर्यवेक्षण गृह भेजा गया, 30 अगस्त से लापता थी किशोरी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से मामा के घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मामले की कड़ियां दिल्ली तक पहुंच गईं। पुलिस टीम ने वहां कार्रवाई करते हुए किशोरी के साथ एक किशोर को भी बरामद किया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गत 30 अगस्त को किशोरी अपने मामा के घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसके मामा ने कृष्णाब्रह्म थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

न्याय परिषद के आदेश पर किशोर को पर्यवेक्षण गृह भेजा गया, 30 अगस्त से लापता थी किशोरी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोरी की मौजूदगी दिल्ली में होने की जानकारी जुटाई।जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और किशोरी को बरामद करने के साथ उसके साथ मौजूद किशोर को भी अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों को संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय परिषद के समक्ष पेश किया गया। न्याय परिषद के आदेश के बाद बरामद किशोर को पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद भेज दिया गया है।वहीं, बरामद किशोरी को नियमानुसार संबंधित प्रक्रिया के तहत रखा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पुलिस द्वारा किशोरी तक पहुंचने को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है।

न्याय परिषद के आदेश पर किशोर को पर्यवेक्षण गृह भेजा गया, 30 अगस्त से लापता थी किशोरी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।