Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

जमानियां में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत, एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया भाग

सेवराई। शासन के निर्देश पर जमानियां तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को आदर्श नगर पालिका परिषद जमानिया नगर क्षेत्र में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान का शुभारंभ एसडीएम अभिषेक कुमार ने किया। इस मौके पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जमानियां में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत, एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने लिया भाग

केटी न्यूज़/ गाजीपुर 

सेवराई। शासन के निर्देश पर जमानियां तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को आदर्श नगर पालिका परिषद जमानिया नगर क्षेत्र में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान का शुभारंभ एसडीएम अभिषेक कुमार ने किया। इस मौके पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाने की योजना है।

इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम अभिषेक कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने किया। स्वच्छता कार्यक्रम रामलीला मैदान, तहसील परिसर, पिंक बूथ और शिलाफलकम जैसे स्थलों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई।

एसडीएम ने लोगों को स्वच्छता पखवाड़ा की शपथ दिलाई और संकल्प लिया कि वे दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी के लिए महत्वपूर्ण है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने भी कहा कि स्वच्छता के माध्यम से ही हम समाज को बीमारियों से मुक्त रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को स्वच्छता के प्रति गंभीरता दिखानी होगी और इस अभियान को सफल बनाना होगा।

व्यक्तिगत स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें हानिकारक कीटाणुओं और बैक्टीरिया से बचाव के लिए नियमित प्रथाओं का पालन करना शामिल है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, संजीत यादव, सभासद ऐनाम, उद्धव पांडेय, सत्यवीर, राजेश गुप्ता, रत्नेश, दानिश, सफाई नायक रमेश राम, तारकेश्वर वर्मा आदि भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।