Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया।

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
Bollywood

केटी न्यूज़/दिल्ली

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। फिल्म के सेट पर अचानक आग लग गई और आस-पास के लोगों में हलचल मच गई। सेट पर गंभीर हादसा हो गया जिसके बाद तुरंत सेट को खाली कराया गया। 

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' की शूटिंग हाल ही में विशाखापट्टनम पोर्ट पर हो रही थी।तभी फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक एक कंटेनर में आग लग गई।जिससे पूरे सेट पर हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे सेट को खाली कराया गया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई और एक बड़ी घटना टल गई ।जब ये हादसा हुआ उस वक्त रजनीकांत सेट पर मौजूद नहीं थे।

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

फिल्म की टीम ने जब देखा कि पास के कंटेनर से धुआं उठ रहा है, तो तुरंत फायर सर्विस को बुलाया गया। पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में सफल रहीं।इस फिल्म के 40 दिन के शूट शेड्यूल के दौरान ये हादसा हुआ। ‘कुली’ की टीम ने इस दुर्घटना को लेकर कोई भी बड़ा बयान नहीं दिया लेकिन किसी भी क्रू मेंबर और कलाकार को हानि पहुंचने की कोई खबर नहीं आई।‘कुली’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें रजनीकांत के साथ सौबिन शाहिर, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और उपेंद्र जैसे कलाकार नजर आएंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।