भगवंत मान के घर आई खुशियां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियों ने दस्तक दी है।सीएम मान एक बार फिर पिता बन गए हैं।

भगवंत मान के घर आई खुशियां
Bhagwant Maan

केटी न्यूज़/दिल्ली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियों ने दस्तक दी है।सीएम मान एक बार फिर पिता बन गए हैं।इस बात की जानकारी खुद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' से दी है।इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी है।उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है।

पंजाब सीएम ने पोस्ट में लिखा की हमे भगवान ने बेटी का उपहार दिया है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।7 जुलाई 2022 को गुरप्रीत कौर से भगवंत मान की दूसरी शादी हुई थी।गुरप्रीत और भगवंत मान कि यह पहली संतान है।