दिल्ली में 12 फरवरी को होगी छुट्टी जाने क्या है कारण
दिल्ली के उपराज्यपाल ने 12 फरवरी के दिन छुट्टी घोषित की है। गुरु रविदास जयंती की वजह से ये छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले गुरु रविदास जयंती पर रिस्ट्रिक्टेड होलीडे होता था।
![दिल्ली में 12 फरवरी को होगी छुट्टी जाने क्या है कारण](https://keshavtimes.com/uploads/images/202502/image_750x_67aba56376c10.jpg)
केटी न्यूज़/नई दिल्ली
दिल्ली के उपराज्यपाल ने 12 फरवरी के दिन छुट्टी घोषित की है। गुरु रविदास जयंती की वजह से ये छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले गुरु रविदास जयंती पर रिस्ट्रिक्टेड होलीडे होता था। रिस्ट्रिक्टेड होलीडे एक वैकल्पिक छुट्टी होती थी, जिसे कर्मचारी चुन सकते थे कि वे इसे लेना चाहते हैं या नहीं।
संत रविदास का जन्म यूपी के वाराणसी के एक गांव में हुआ माना जाता है। वे जूते बनाने का काम करते थे। वह एक आध्यात्मिक गुरू थे और उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। जिस समय उनका जन्म हुआ, उस समय उत्तर क्षेत्र में मुगलों का शासन था। कई बार मुगलों द्वारा कोशिश की गई कि रविदास मुसलमान बन जाएं, जिससे उनके अनुयायी भी मुसलमान बन जाएंगे। लेकिन रविदास ने ऐसा नहीं किया। वह तो अपनी शिक्षाओं से लोगों के अंदर प्रकाश की किरण लाना चाहते थे। वह बराबरी में यकीन रखते थे और उनका आचरण सभी के लिए समान था।