Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त
Keshav Times

हमीरपुर में अब जिला जेल में बंदियों से मुलाकात होगी आसान,नही लगानी होगी लाइन

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अब जिला जेल में बंदियों से मुलाकात होगी आसान।कैदियों से मिलने के लिए परिजनों को घंटों लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

हमीरपुर में अब जिला जेल में बंदियों से मुलाकात होगी आसान,नही लगानी होगी लाइन
Jail

केटी न्यूज़/हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अब जिला जेल में बंदियों से मुलाकात होगी आसान।कैदियों से मिलने के लिए परिजनों को घंटों लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पहली बार जेल में बंदियों से मिलाई के लिए आनलाइन पर्चियां बनेगी। घर बैठे ही मोबाइल फोन पर बंदी से मुलाकात के लिए पर्ची मुहैया होगी।

हमीरपुर में अब जिला जेल में बंदियों से मुलाकात होगी आसान,नही लगानी होगी लाइन

मुलाकाती लोग जेल में बंद परिचित बंदी से मिलना चाहते है उन्हें नेशनल प्रिजन पोर्टल में अपना सारी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद संबन्धित बंदी की भी जानकारी पोर्टल पर देनी होगी। कोड भरने के बाद मुलाकाती को सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। बताया कि यह प्रक्रिया करने पर मोबाइल नम्बर और ई-मेल पर ओटीपी मिलेगी। जेल अधीक्षक ने बताया कि अब आनलाइन पोर्टल पर बंदियों के परिजन को मोबाइल पर घर बैठे सूचना मिलेगी।नेशनल प्रिजन पोर्टल पर आवेदन करने के बाद ओटीपी को भरकर ओके बटन पर क्लिक करते ही बुकिंग नम्बर प्राप्त होगा। ईमेल और बुकिंग नम्बर व मुलाकात की तिथि भी घर बैठे मुलाकाती को मोबाइल फोन पर ही मिलेगी। ई मुलाकात स्टेट पर क्लिक कर मुलाकात की मंजूरी और अस्वीकृति की जानकारी भी ली जा सकती है। मुलाकात स्वीकृत होने पर निर्धारित तिथि पर विजिटर पास और आधार कार्ड लेकर मुलाकाती जेल में बंद अपनों से मिल सकते है।

हमीरपुर में अब जिला जेल में बंदियों से मुलाकात होगी आसान,नही लगानी होगी लाइन

हमीरपुर जिला कारागार में अभी तक बंदियों से मिलाई के लिए परिजनों को टोकन लेना पड़ता था। उन्हें यहां जेल में बंद अपनों से मिलने के लिए घंटों लाइन भी लगानी पड़ती थी लेकिन अब जेल प्रशासन ने पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया है। जेल अधीक्षक जीआर वर्मा ने बताया कि जिला जेल में निरुद्ध चल रहे बंदियों और कैदियों से मिलाई के लिए प्रतिदिन सौ से सवा सौ मुलाकाती लोग ही आते है जिन्हें निरुद्ध बंदियों से मिलने के लिए लाइन में लगकर मुलाकात पर्ची लेनी पड़ती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।