Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

दुलहीपुर महाबलपुर में छह लेन के विरोध में कैंडल मार्च, 22 महीने से संघर्ष कर रहे हैं दुकानदार

चंदौली। दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा और किसान न्याय मोर्चा उप्र की बैठक दुल्हीपुर कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में पीड़ित दुकानदारों को संबोधित करते हुए मोर्चा के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 22 महीने से मोर्चा पांच सूत्री मांगों को लेकर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगा रहा है,

दुलहीपुर महाबलपुर में छह लेन के विरोध में कैंडल मार्च, 22 महीने से संघर्ष कर रहे हैं दुकानदार

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा और किसान न्याय मोर्चा उप्र की बैठक दुल्हीपुर कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में पीड़ित दुकानदारों को संबोधित करते हुए मोर्चा के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 22 महीने से मोर्चा पांच सूत्री मांगों को लेकर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुगलसराय में फोर लेन है, तो दुल्हीपुर महाबलपुर में छह लेन क्यों बनाया जा रहा है? यह क्षेत्र के साथ भेदभाव है।

रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब दुकानदारों के मकानों को तोड़ने से पहले सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। सर्विस लेन को हटाकर डिवाइडर की चौड़ाई कम की जाए और बिना मुआवजा दिए किसी का मकान न तोड़ा जाए।

किसान न्याय मोर्चा उप्र के संयोजक एडवोकेट महेंद्र यादव ने भी सरकार से मांग की कि मुगलसराय की तरह दुल्हीपुर महाबलपुर में भी फोर लेन या सर्विस लेन हटाकर डिवाइडर की चौड़ाई कम कर सिक्स लेन बनाई जाए। यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो मोर्चा आंदोलन तेज करेगा और धरने पर बैठेगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक के बाद दुल्हीपुर महाबलपुर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय नागरिक शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।