Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

बलिया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को बैरिया तहसील के यादव नगर और ठेकहा डेरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी।

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया।  प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को बैरिया तहसील के यादव नगर और ठेकहा डेरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी। हर पीड़ित को 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा चावल, 5 किग्रा लाई, 2 किग्रा अरहर दाल, भुना चना, गुड़, नमक, मसाला, सरसों तेल, मोमबत्ती, माचिस, बिस्कुट, आलू, तिरपाल और साबुन दिया गया। 

मंत्री ने एसडीएम को बाकी पीड़ितों की सूची बनवाकर उन्हें भी राहत सामग्री देने के निर्देश दिए। एनडीआरएफ की नाव से प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। पीड़ितों ने खाने की व्यवस्था सही बताई लेकिन पीने के पानी और नाव की कमी की शिकायत की। इस पर मंत्री ने एसडीएम को निर्देश दिया कि जरूरत के अनुसार नाव और पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध कराएं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।