Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

- सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर हुई दुघर्टना एक की हालत गंभीर

केटी न्यूज/बलिया

सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर( पनीसरा) गांव के करीब सोमवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद एसएचओ उभांव राजीव कुमार मिश्र सीएचसी सीयर पहुंचे। दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर ने एक युवक की गम्भीर स्थिती को देखते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हल्दीरामपुर गांव के कटहल बारी निवासी शिवम सैनी (20) पुत्र रामसेवक सैनी, अंकित सैनी (19) पुत्र लोकनाथ सैनी, अमर सैनी (24) पुत्र हरिनारायण माली एक बाइक से माल्दह चट्टी गए हुए थे।

ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

वहां से वापस से अपने घर वापस लौटते पनीसरा के करीब पहुंचे थे की बेल्थरारोड की ओर से जा रहे ट्रक से बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इससे तीनों युवक गम्भीर रूप घायल हो गए। लोगों की मदद से 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने शिवम और अंकित को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल अमर सैनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुची उभांव पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।