Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

गन्ना किसानों की समस्याओं के जल्दी समाधान के लिए गन्ना सर्वे और आपत्ति निस्तारण मेला शुरू

मऊ। गन्ना विकास विभाग की ओर से गन्ना समिति घोसी के परिसर में गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला और आपत्ति निस्तारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी ने फीता काटकर किया।

गन्ना किसानों की समस्याओं के जल्दी समाधान के लिए गन्ना सर्वे और आपत्ति निस्तारण मेला शुरू

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ।  गन्ना विकास विभाग की ओर से गन्ना समिति घोसी के परिसर में गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला और आपत्ति निस्तारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर गन्ना विकास विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि अवधेश बागी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वे के बाद किसानों के डेटा का अवलोकन करने के लिए इस मेले का आयोजन विभाग की ओर से एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जिले की एकमात्र सहकारी चीनी मिल, घोसी, के अस्तित्व को बचाने के लिए गन्ना किसानों को जागरूक होना पड़ेगा और जनप्रतिनिधियों को भी मिल की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना होगा।

गन्ना पर्यवेक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किसान मेला स्थल पर आकर अपने डेटा की जांच कर सकते हैं। यदि किसी किसान को अपने डेटा में कोई त्रुटि या आपत्ति है, तो वह मौके पर ही शिकायत दर्ज कर तुरंत समाधान करवा सकता है।

गन्ना पर्यवेक्षक विजय कुमार सरोज ने बताया कि यह मेला 11 से 20 सितंबर 2024 तक चलेगा, और सभी किसान इसका अधिकतम लाभ उठाएं। मेले में सचिव हरविंद राम और उनकी टीम किसानों की समस्याओं का तेजी से निपटारा कर रही थी। उन्होंने कहा कि किसान एक सप्ताह तक समिति कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

इस मेले में सैकड़ों किसान, जिनमें संतोष यादव, पंकज यादव, अखिलेश तिवारी, कमला देवी, राधेश्याम सिंह, मंजू, और अन्य कई किसान उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।