15 सितंबर को देवघर-वाराणसी और गया-हावड़ा वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों का शुभारंभ, 16 और 18 सितंबर से नियमित सेवा शुरू

चंदौली। 15 सितंबर को देवघर से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेगी। इसी दिन गया से हावड़ा के लिए भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। 16 सितंबर से देवघर-वाराणसी वंदे भारत और 18 सितंबर से गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी।

15 सितंबर को देवघर-वाराणसी और गया-हावड़ा वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों का शुभारंभ, 16 और 18 सितंबर से नियमित सेवा शुरू

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। 15 सितंबर को देवघर से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेगी। इसी दिन गया से हावड़ा के लिए भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। 16 सितंबर से देवघर-वाराणसी वंदे भारत और 18 सितंबर से गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी। 

रविवार को इन दोनों ट्रेनों का भव्य स्वागत किया जाएगा। देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पीडीडीयू जंक्शन पर शाम सात बजे स्वागत किया जाएगा और फिर हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। 

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गया, नवादा और किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले दिन वाराणसी-देवघर और गया-हावड़ा वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 

पीडीडीयू जंक्शन पर वाराणसी-देवघर वंदे भारत स्पेशल का स्वागत शाम पौने सात बजे होगा। वहीं गया रेलवे स्टेशन से गया-हावड़ा वंदे भारत स्पेशल को सुबह सवा नौ बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 16 सितंबर से दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा और टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

वाराणसी-देवघर वंदे भारत

- यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

- गाड़ी संख्या 22500 वाराणसी से 06:20 बजे चलेगी और 07:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।

- इसके बाद 08:15 बजे सासाराम, 09:25 बजे गया, 10:20 बजे नवादा, 11:30 बजे किउल, 13:15 बजे जसीडीह और 13:40 बजे देवघर पहुंचेगी।

- वापसी में गाड़ी संख्या 22499 देवघर से 15:15 बजे चलेगी और 15:22 बजे जसीडीह, 16:40 बजे किउल, 17:48 बजे नवादा, 19:10 बजे गया, 20:18 बजे सासाराम और 21:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकते हुए 22:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

गया-हावड़ा वंदे भारत

- यह ट्रेन बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

- गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा से 06:50 बजे चलेगी और 08:28 बजे दुर्गापुर, 08:53 बजे आसनसोल, 09:43 बजे धनबाद, 10:13 बजे पारसनाथ और 10:58 बजे कोडरमा पर रुकते हुए 12:30 बजे गया पहुंचेगी।

- वापसी में गाड़ी संख्या 22304 गया से 15:15 बजे चलेगी और 16:15 बजे कोडरमा, 17:15 बजे पारसनाथ, 18:00 बजे धनबाद, 18:48 बजे आसनसोल, 19:11 बजे दुर्गापुर पर रुकते हुए 21:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।