Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

वंदे भारत एक्सप्रेस का चंदौली में भव्य स्वागत, काशी से देवघर तक होगी आसान यात्रा

चंदौली: जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर काशी विश्वनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस का चंदौली में भव्य स्वागत, काशी से देवघर तक होगी आसान यात्रा

केटी न्यूज़। चंदौली 

चंदौली: जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर काशी विश्वनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद, भदोही के भाजपा सांसद, और चंदौली के सपा सांसद सहित तीन भाजपा विधायकों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें से एक ट्रेन वाराणसी और झारखंड के देवघर को जोड़ती है। इससे काशी विश्वनाथ और बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन का भव्य स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने इसे चंदौली और बनारस के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से दो ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी बढ़ावा मिलेगा।

भदोही के सांसद विनोद बिंद ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस से देवघर और काशी के बीच यात्रा आसान होगी और लोग आध्यात्मिक एवं व्यापारिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया।

इस आयोजन में चार राज्यसभा सांसदों के साथ कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे, जिनमें राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह, साधना सिंह, भदोही के सांसद विनोद बिंद, विधायक रमेश जायसवाल, प्रभु नारायण, कैलाश आचार्य, राणा सिंह, और गुड्डू गुप्ता शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।