Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

एसजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य और कल्याण पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

पीडीडीयू नगर, सीबीएसई अब स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अधिक गंभीर हो गया है। इसी उद्देश्य से सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रयागराज की ओर से रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

एसजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य और कल्याण पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

केटी न्यूज/ वाराणसी

पीडीडीयू नगर, सीबीएसई अब स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अधिक गंभीर हो गया है। इसी उद्देश्य से सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रयागराज की ओर से रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन मंगलवार को हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण पर खुलकर चर्चा की गई, जिसमें जिले के कई सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम की सन्दर्भदाता, लिटिल फ्लावर स्कूल की उप निदेशिका अदिति गुलाटी ने बढ़ती उम्र के बच्चों के पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, अभिभावक और शिक्षक के साथ संबंध, जीवन मूल्य, लैंगिक समानता, स्वच्छता, पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, प्रजनन स्वास्थ्य, एचआईवी रोकथाम, साइबर बुलिंग और मीडिया के उचित उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह बताने की बजाय कि उन्हें क्या नहीं करना चाहिए, उन्हें यह सिखाना चाहिए कि क्या करना चाहिए। 

ज्ञानकुंज अकादमी बलिया की प्रधानाचार्या सुधा पांडेय ने जीवन में सामंजस्य और शिक्षक के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

एसजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने सभी उपस्थित शिक्षकों और रिसोर्स पर्सन का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षकों की क्षमता और कौशल में वृद्धि होती है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सकारात्मक बदलाव लाता है। 

इस मौके पर एके सेठ, उजियार प्रजापति और गौरव कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।