Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

कचरे के बीच हुआ विस्फोट,नाबालिग दो सगे भाई हुए घायल,घटना के बाद दहशत का बना माहौल

बिहार के गया से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।यहां कचरे के बीच विस्फोट एक हुआ है।यह घटना गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।विस्फोट में नाबालिग दो सगे भाई घायल हो गए हैं।

कचरे के बीच हुआ विस्फोट,नाबालिग दो सगे भाई हुए घायल,घटना के बाद दहशत का बना माहौल
Crime

केटी न्यूज़/गया

बिहार के गया से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।यहां कचरे के बीच विस्फोट एक हुआ है।यह घटना गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।विस्फोट में नाबालिग दो सगे भाई घायल हो गए हैं।घायल दोनों नाबालिग बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।  गया शहरी क्षेत्र में इस तरह की घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया।तेज विस्फोट होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

कचरे के बीच हुआ विस्फोट,नाबालिग दो सगे भाई हुए घायल,घटना के बाद दहशत का बना माहौल

बुधवार की सुबह को कोतवाली थाना क्षेत्र के तेल बीघा मोहल्ला के रहने वाले दो बच्चे कचरा चुनने के लिए निकले थे। कचरा चुनने के बाद उसे बेचने कबाड़ी की दुकान को पहुंचे थे। कचरे के रूप में इन्होंने प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कई डिब्बों को चुना था। ये उसे बेचने कोतवाली थाना क्षेत्र ही डाक स्थान मोहल्ले में कबाड़ दुकान को पहुंचे थे। प्लास्टिक के बोरे से कचरे के सामानों को निकाल कर रख रहे थे, इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।विस्फोट की आवाज काफी तेज थी। इसकी चपेट में आने से दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों की पहचान बादल कुमार और लक्ष्मण कुमार के रूप में की गई है। यह दोनों सहोदर भाई बताए जाते हैं। 

कचरे के बीच हुआ विस्फोट,नाबालिग दो सगे भाई हुए घायल,घटना के बाद दहशत का बना माहौल

फिलहाल विस्फोट कैसे हुआ, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है, कि विस्फोट की आवाज हुई, लेकिन बारूद जैसे कोई चीज मौके से अभी तक नहीं मिल पाई है, या नहीं देखी गई है।कचरे में हुआ ब्लास्ट, बम का विस्फोट है या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का, पुलिस इसकी भी  जांच में जुट गई है। मौके पर बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।पुलिस के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।