Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

नीट यूजी परीक्षा के परिणाम के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा,नीट परीक्षा रद्द करो' हैशटैग की आई बाढ़

वाराणसी में नीट यूजी परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर तैयारी करने वाले छात्रों का गुस्सा फूटा।

नीट यूजी परीक्षा के परिणाम के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा,नीट परीक्षा रद्द करो' हैशटैग की आई बाढ़
Protest

केटी न्यूज़/वाराणसी

वाराणसी में नीट यूजी परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर तैयारी करने वाले छात्रों का गुस्सा फूटा।विभिन्न कोचिंग संस्थानों के हजारों छात्रों ने बीएचयू सिंह द्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने करीब 1 घंटे तक जमकर नारेबाजी की।पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेजा। 

नीट यूजी परीक्षा के परिणाम के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा,नीट परीक्षा रद्द करो' हैशटैग की आई बाढ़

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। छात्र NEET  रिजल्ट पर गुस्सा जता रहे हैं और अपने पोस्ट में NTA को टैग कर रहे हैं। दरअसल, लोगों का कहना है कि इस बार की नीट यूजी परीक्षा में कई गड़बडिय़ां हुई हैं, जिस कारण एक्स पर 'नीट परीक्षा रद्द करो' हैशटैग की बाढ़ आ गई है।

नीट यूजी परीक्षा के परिणाम के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा,नीट परीक्षा रद्द करो' हैशटैग की आई बाढ़

इन 5 बड़े मुद्दों पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

1. पहली बार ग्रेस मार्क पर आपत्ति ।

2. एक ही सेंटर के 7 बच्चों को 720 में 720 मार्क आना।

3. पहली बार 67 बच्चों का फुल मार्क आना ऐसा कैसे

आया ।

4. पिछली बार 610 नम्बर पर आल इंडिया रैंक 23,000 था इस बार 650 पर 28,000 कैसे हो गया।

5. पटना में पेपर लीक को लेकर FIR हुआ उसके बाद भी पेपर कैसे हुआ और परिणाम कैसे घोषित हुआ।

नीट यूजी परीक्षा के परिणाम के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा,नीट परीक्षा रद्द करो' हैशटैग की आई बाढ़

स्टूडेंट कृतिक राज ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा 2024 में इस साल करीब 24 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 13 लाख छात्र पास हुए। वहीं इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ 67 छात्रों को रैंक 1 हासिल हुई। वहीं एक ही सेंटर से 8 छात्रों को 720 में से 720 नंबर हासिल हुए। उन्होंने कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा के स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इसलिए छात्र इस परीक्षा में अव्वल होने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। तीन दिन पहले यानी कि 4 जून को नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। नतीजों के सामने आने के बाद से कई छात्र काफी नाराज दिख रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।