Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त बसाढ़ी गांव के प्रधान को सम्मानित किया

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बुधवार को इलिया के बसाढ़ी गांव के प्रधान मनोहर केशरी को टीबी मुक्त गांव घोषित होने पर प्रशस्ति पत्र और गांधी जी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त बसाढ़ी गांव के प्रधान को सम्मानित किया

केटी न्यूज़/चंदौली

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बुधवार को इलिया के बसाढ़ी गांव के प्रधान मनोहर केशरी को टीबी मुक्त गांव घोषित होने पर प्रशस्ति पत्र और गांधी जी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी अधिकारियों की मौजूदगी रही।

जिलाधिकारी ने मनोहर केशरी को प्रशस्ति पत्र और गांधी जी की प्रतिमा देते हुए बताया कि पिछले वर्षों में भारत सरकार ने गांवों को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत गांवों में सर्वे कर टीबी रोगियों को चिन्हित किया गया और उन्हें मुफ्त दवा और इलाज उपलब्ध कराया गया।

इस योजना के तहत शहाबगंज विकासखंड के बसाढ़ी और सुल्तानपुर गांवों को पूरी तरह टीबी मुक्त घोषित किया गया। हालांकि, सुल्तानपुर ग्राम प्रधान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके कारण केवल मनोहर केशरी को ही इस सम्मान से नवाजा गया। सम्मान पाकर ग्राम प्रधान मनोहर केशरी बेहद खुश नजर आए। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।