Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' का मुम्बई में धूम धाम से मुहूर्त हुआ सम्पन्न

आज सुपरहिट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' का मुहूर्त मुम्बई में धूम धाम से सम्पन्न हुआ।उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर में 25 सितम्बर को फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' की शूटिंग होगी।

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' का मुम्बई में धूम धाम से मुहूर्त हुआ सम्पन्न
Entertainment

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

आज सुपरहिट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' का मुहूर्त मुम्बई में धूम धाम से सम्पन्न हुआ।उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर में 25 सितम्बर को फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' की शूटिंग होगी।यह एक बेहद ही खूबसूरत फ़िल्म होगी। यह एक पारिवार के अंदर विभिन्न विचारधारा के लोगों के आपसी सामंजस्य को लेकर खींचतान पर आधारित फिल्म होगी।इसमें रिश्तों को निभाने और उसमें कड़वाहट को चरितार्थ करने की कहानी को भी दिखाया जाएगा।

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' का मुम्बई में धूम धाम से मुहूर्त हुआ सम्पन्न

फ़िल्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।यह एक बेहद ही खूबसूरत फ़िल्म होगी और यह एक पारिवार के अंदर विभिन्न विचारधारा के लोगों के आपसी सामंजस्य को लेकर खींचतान पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें रिश्तों को निभाने और उसमें कड़वाहट को चरितार्थ करने की कहानी को भी दिखाया जाएगा।इस फ़िल्म में मां की ममता को उजागर करते हुए दिखाया जाएगा कि किस तरह से इस घनघोर आर्थिक युग मे भी मां अपने सपनों को तिलांजलि देकर भी अपने संतान की सुख के लिए हर कष्ट उठाने को तैयार रहती है।

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फ़िल्म 'मातृ देवो भवः' का मुम्बई में धूम धाम से मुहूर्त हुआ सम्पन्न

फ़िल्म में इमोशन और रोमांच के साथ मनोरंजन भी भरपूर मात्रा में दर्शकों को देखने को मिलेगा।यह फ़िल्म आजकल की बनने वाली टिपिकल फिल्मों से अलग होगी। मातृशक्ति पर आधारित इस फ़िल्म को दर्शक एक नए प्रयोग के तौर पर देखेंगे।फ़िल्म के निर्माता निर्देशक ने इस मातृ देवो भवः को एक अलग कलेवर देने के लिए बिल्कुल अलहदा कहानी को चुना है।

  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।