छठ में घर पहुंचाने के लिए रेलवे तैयार पटना-आनंद विहार व सहरसा-नई दिल्ली सहित चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

छठ में घर पहुंचाने के लिए रेलवे तैयार पटना-आनंद विहार व सहरसा-नई दिल्ली सहित चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

केटी न्यूज/पीडीडीयू नगर

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में पटना-आनंद विहार, सहरसा-नई दिल्ली सहित कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।

- 08477 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 28.10.़2023 को भुवनेश्वर से 10.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 29.10.2023 को 14.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 08478 आनंद विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर स्पेशल 01.11.2023 को 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.11.2023 को 10.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी । यह ट्रेन नेसुबो गोमो, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी ।

- 05658 गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 28.10.़2023 को गुवाहाटी से 14.00 बजे प्रस्थान कर 30.10.2023 को 00.25 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05657 आनंद विहार टर्मिनस-गुवाहाटी स्पेशल 02.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनस से 00.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.11.2023 को 14.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। 

- 02383 कोलकाता-दिल्ली स्पेशल 28.10.2023 को कोलकाता से 16.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 29.10.2023 को 15.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02384 दिल्ली-कोलकाता स्पेशल 01.11.2023 को दिल्ली से 23.55 बजे प्रस्थान कर 03.11.2023 को 00.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।

- 03201 पटना-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 29.10.2023 को पटना से 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 30.10.2023 को 09.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 03202 आनंद विहार टर्मिनस-पटना स्पेशल 01.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनस से 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.11.2023 को 05.00 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। 

        दिल्ली से बक्सर के रास्ते पटना के लिए चलेगी ट्रेन

- 04002 आनंद विहार टर्मिनस-पटना स्पेशल 10, 11, 13, 14 एवं 16 नवंबर, 2023 को आनंद विहार टर्मिनस से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04001 पटना-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 11, 12, 14, 15 एवं 17 नवंबर, 2023 को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।

- 04022 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल 10, 11, 13, 14 एवं 16 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली से 15.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04021 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 11, 12, 14, 15 एवं 17 नवंबर, 2023 को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी।