त्योहारों के मौके पर दानापुर से जबलपुर, अजमेर और रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की नई सुविधा

चंदौली। रानीकमलापति-दानापुर पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को रानीकमलापति से शाम 2:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे डीडीयू, 6:45 बजे बक्सर, 7:40 बजे आरा होते हुए 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

त्योहारों के मौके पर दानापुर से जबलपुर, अजमेर और रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की नई सुविधा

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। रानीकमलापति-दानापुर पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को रानीकमलापति से शाम 2:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे डीडीयू, 6:45 बजे बक्सर, 7:40 बजे आरा होते हुए 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को दानापुर से दोपहर 11:45 बजे चलकर 12:18 बजे आरा, 1:08 बजे बक्सर, 3:10 बजे डीडीयू होते हुए सुबह 7:40 बजे रानीकमलापति पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित के 2, तृतीय वातानुकूलित के 1, शयनयान के 10 और साधारण श्रेणी के 4 कोच होंगे।

जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को जबलपुर से शाम 7:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे डीडीयू, 6:45 बजे बक्सर, 7:40 बजे आरा होते हुए 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को दानापुर से दोपहर 11:45 बजे चलकर 12:18 बजे आरा, 1:08 बजे बक्सर, 3:10 बजे डीडीयू होते हुए रात 12:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित के 1, तृतीय वातानुकूलित के 5 और शयनयान के 9 कोच होंगे।

गोंदिया-पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 3 और 4 नवंबर को गोंदिया से सुबह 11:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 1:35 बजे रांची, 4:50 बजे गोमो, 6:05 बजे कोडरमा, 7:50 बजे गया, 9:20 बजे जहानाबाद होते हुए 11:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में, 4 और 5 नवंबर को पटना से दोपहर 12:30 बजे चलकर 1:20 बजे जहानाबाद, 2:20 बजे गया, 3:58 बजे कोडरमा, 6:00 बजे गोमो, 9:25 बजे रांची होते हुए अगले दिन 2:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित के 2, तृतीय वातानुकूलित के 2, शयनयान के 10 और साधारण श्रेणी के 4 कोच होंगे।

दरभंगा-दौराई (अजमेर)-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 9 नवंबर से 28 दिसंबर तक हर शनिवार को दरभंगा से दोपहर 1:15 बजे चलकर 2:20 बजे सीतामढ़ी, 2:51 बजे बैरगनिया, 3:50 बजे रक्सौल, 6:00 बजे नरकटियागंज होते हुए रविवार रात 10:20 बजे अजमेर और 10:30 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी में, 10 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को दौराई से रात 11:45 बजे और अजमेर से 12:05 बजे चलकर मंगलवार सुबह 1:55 बजे नरकटियागंज, 2:45 बजे रक्सौल, 3:37 बजे बैरगनिया, 4:25 बजे सीतामढ़ी होते हुए 6:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान के 10 और साधारण श्रेणी के 6 कोच होंगे।

संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 30 नवंबर से 18 नवंबर तक हर सोमवार को संतरागाछी से रात 10:40 बजे चलकर मंगलवार सुबह 4:50 बजे रांची, 8:23 बजे डालटेनगंज, 12:40 बजे सिंगरौली होते हुए बुधवार शाम 3:00 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में, 3 अक्टूबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक हर गुरुवार को अजमेर से रात 11:40 बजे चलकर शुक्रवार शाम 9:40 बजे सिंगरौली और शनिवार सुबह 2:48 बजे डालटेनगंज, 6:55 बजे रांची, 10:40 बजे टाटा होते हुए 2:20 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। इस ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित के 2, शयनयान के 12 और साधारण श्रेणी के 4 कोच होंगे।